कक्कड़ विद्यालय में विकास कार्यों का विधायक कैप्टन रणजीत सिंह ने किया निरीक्षण

0

कक्कड़ विद्यालय में विकास कार्यों का विधायक कैप्टन रणजीत सिंह ने किया निरीक्षण

 

विधायक कैप्टन रणजीत सिंह क्षेत्र के दौरे के दौरान कक्कड़ विद्यालय पहुंचे। विद्यालय में लंबे समय से बच्चों के लिए अतिरिक्त कमरों की आवश्यकता थी। ग्रामीणों ने विधायक के समक्ष मांग रखी थी कि विद्यालय में बच्चों के बैठने के लिए पर्याप्त कमरे नहीं हैं और पुरानी जर्जर इमारत में बच्चों का बैठना सुरक्षित नहीं है।

 

विधायक कैप्टन रणजीत सिंह ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया था कि एक कमरे के निर्माण के लिए जल्द बजट की व्यवस्था की जाएगी तथा पुरानी जर्जर बिल्डिंग को गिराने के बाद आवश्यकता के अनुसार अन्य कमरों के निर्माण के लिए भी बजट उपलब्ध करवाया जाएगा।

 

इसी क्रम में विधायक ने एक कमरे के निर्माण के लिए बजट का प्रावधान कर दिया है और पुरानी बिल्डिंग को गिराने का कार्य भी शुरू हो गया है। इसी कार्य की प्रगति का जायजा लेने के लिए विधायक विद्यालय पहुंचे और चल रहे कार्य का निरीक्षण किया।

 

इस दौरान विधायक ने विद्यालय के बच्चों से बातचीत कर उनकी पढ़ाई और अन्य गतिविधियों के बारे में जानकारी ली। बच्चे उस समय वॉलीबॉल खेल रहे थे। विधायक भी बच्चों के बीच पहुंच गए और उनके साथ वॉलीबॉल खेलने लगे। बच्चों के साथ खेलते हुए विधायक ने कहा कि खेलों से मानसिक और शारीरिक विकास होता है, लक्ष्य के प्रति एकाग्रता बढ़ती है तथा युवाओं को नशे जैसी बुराइयों से दूर रखने में खेलों की महत्वपूर्ण भूमिका है।

 

विधायक ने कहा कि बच्चों को बेहतर और सुरक्षित शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध करवाना उनकी प्राथमिकता है और क्षेत्र में शिक्षा से जुड़े विकास कार्यों को लगातार आगे बढ़ाया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!