राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जंगल बैरी में तीन दिवसीय अंडर-19 खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का समापन

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जंगल बैरी में तीन दिवसीय अंडर-19 खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का समापन
जंगल बैरी, 7 सितंबर 2026: राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जंगल बैरी में आयोजित तीन दिवसीय अंडर-19 खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आज विधिवत समापन हुआ। समापन समारोह में विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री संजीव ठाकुर जी ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की और खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करते हुए प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए सभी को बधाई दी।
इस तीन दिवसीय प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों के खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा खेल भावना का परिचय दिया।
प्रतियोगिता के प्रमुख परिणाम इस प्रकार रहे—
🏐 सुजानपुर ब्लॉक वॉलीबॉल प्रतियोगिता: GSSS जंगल बैरी विजेता रहा, जबकि पब्लिक मॉडल स्कूल जाखू जंगल ने रनरअप का स्थान प्राप्त किया।
🤼 सुजानपुर ब्लॉक कबड्डी प्रतियोगिता: पटलांदर स्कूल विजेता जबकि चबूतरा रनरअप रहा।
सुजानपुर ब्लॉक बैडमिंटन प्रतियोगिता: बीड बगेहड़ा स्कूल विजेता जबकि MSC रनरअप रहा।
🏐 टौणीदेवी ब्लॉक वॉलीबॉल प्रतियोगिता: समीरपुर स्कूल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विजेता का खिताब अपने नाम किया, जबकि बगवाड़ा स्कूल रनरअप रहा।
टौणीदेवी ब्लॉक कबड्डी प्रतियोगिता में लम्बलू स्कूल विजेता जबकि PPS स्कूल धरेगड़ रनरअप रहा।
टौणीदेवी ब्लॉक: बैडमिंटन विजेता चम्बोह स्कूल और रनरअप भधानी स्कूल रहा।
गौरतलब है कि 5 सितंबर 2026 को इस तीन दिवसीय अंडर-19 खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ विधायक कैप्टन श्री रणजीत सिंह राणा जी ने बतौर मुख्य अतिथि किया था। वहीं, आज 7 सितंबर 2026 को GSSS जंगल बैरी के प्रधानाचार्य श्री संजीव ठाकुर जी द्वारा प्रतियोगिता का विधिवत समापन किया गया।
इस अवसर पर प्रधानाचार्य ने सभी विजेता एवं उपविजेता टीमों के खिलाड़ियों को बधाई दी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि खेल विद्यार्थियों के शारीरिक एवं मानसिक विकास के साथ-साथ उनमें अनुशासन, टीम भावना और नेतृत्व क्षमता का विकास करते हैं।
प्रतियोगिता का समापन भले ही आज हुआ है, लेकिन खेल गतिविधियां आगे भी जारी रहेंगी और विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन अलग-अलग विद्यालयों में किया जाएगा।
सभी विजेता खिलाड़ियों एवं टीमों को हार्दिक बधाई एवं आगामी प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएं।
