हिमाचल पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2026 12वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका।

हिमाचल पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2026
734 पदों पर आवेदन शुरू
12वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका
खाकी वर्दी पहनकर पुलिस सेवा में करियर बनाने का सपना देख रहे हिमाचल प्रदेश के युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग (HPPSC) ने पुलिस विभाग में कांस्टेबल के 734 पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक अभ्यर्थी 10 जुलाई से 6 अगस्त 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
भर्ती के तहत 491 पर पुरुषों और 243 पद महिलाओं के लिए आरक्षित हैं।
