वियतनाम के फु क्वोक द्वीप के पास शनिवार को भारतीय पर्यटकों को लेकर जा रही एक बोट समुद्र में पलट गई

वियतनाम के फु क्वोक द्वीप के पास शनिवार को भारतीय पर्यटकों को लेकर जा रही एक बोट समुद्र में पलट गई। स्थानीय मीडिया के अनुसार इस दर्दनाक हादसे में भारतीयों समेत 15 लोगों की मौत हो गई है, जबकि कई अन्य लोगों की तलाश के लिए खोज एवं बचाव अभियान जारी है।
सोशल मीडिया पर यह दावा किया जा रहा है कि नाव में कुल 32 भारतीय पर्यटक सवार थे, जिनमें अधिकांश तेलंगाना के निवासी बताए जा रहे हैं। हालांकि, भारतीय दूतावास या वियतनाम की सरकार की ओर से अभी तक यात्रियों की आधिकारिक सूची या भारतीयों की संख्या की पुष्टि नहीं की गई है।
हादसे के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। स्थानीय प्रशासन राहत एवं बचाव कार्य में जुटा हुआ है और मामले की जांच जारी है।
