प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरियाणा के जींद स्टेशन से भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरियाणा के जींद स्टेशन से भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह ट्रेन जींद और सोनीपत के बीच 89km के रूट पर दौड़ेगी। यह ट्रेन हाइड्रोजन और ऑक्सीजन की रासायनिक प्रक्रिया से खुद बिजली बनाती है। इस प्रक्रिया में कोई धुआं नहीं निकलता, बल्कि सिर्फ पानी की भाप निकलती है।
10 डिब्बों वाली इस ट्रेन में एक साथ करीब 2600 यात्री सफर कर सकते हैं, जो इसे दुनिया की सबसे बड़ी हाइड्रोजन ट्रेन बनाता है। इसकी नियमित रफ्तार 75 km प्रति घंटा तय की गई है, जबकि इसकी अधिकतम डिजाइन स्पीड 110 KM प्रति घंटा है। यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए इसमें हाइड्रोजन लीक, आग और धुएं का पता लगाने वाले कई आधुनिक अलर्ट सिस्टम लगाए गए हैं। इसके अलावा, ट्रेन में ईंधन भरने के लिए जींद में ही देश का सबसे बड़ा रेलवे हाइड्रोजन रिफ्यूलिंग प्लांट भी स्थापित किया गया है। 🏆

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!