हिमाचल में चलती HRTC बस में लगी आग! 😱 सवारियों में मची अफरा-तफरी 🥲 चालक-कंडक्टर ने बचाईं कई जानें 🚨

0

हिमाचल में चलती HRTC बस में लगी आग! 😱 सवारियों में मची अफरा-तफरी 🥲 चालक-कंडक्टर ने बचाईं कई जानें 🚨

हिमाचल प्रदेश के ऊना शहर में शनिवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। तलवाड़ा से बद्दी जा रही हिमाचल पथ परिवहन निगम (HRTC) की एक चलती बस में अचानक आग लग गई। घटना ऊना के रेड लाइट चौक के पास हुई, जहां बस के इंजन वाले हिस्से से पहले धुआं निकलना शुरू हुआ और कुछ ही देर में आग की लपटें उठने लगीं।

बस में आग लगते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हालांकि चालक और परिचालक ने तत्परता दिखाते हुए सभी यात्रियों को समय रहते सुरक्षित बाहर निकाल लिया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!