अंडर-14 खंड स्तरीय खेल प्रतियोगिता में रा व मा पाठशाला जंगल बैरी की खो-खो टीम ने हासिल किया दूसरा स्थान।

0

अंडर-14 खंड स्तरीय खेल प्रतियोगिता में रा व मा पाठशाला जंगल बैरी की खो-खो टीम ने हासिल किया दूसरा स्थान।

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पटलांदर में आयोजित अंडर-14 खंड स्तरीय खेल प्रतियोगिता में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जंगल बैरी की खो-खो टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए द्वितीय स्थान हासिल किया।
प्रतियोगिता में विद्यालय के 11 विद्यार्थियों ने खो-खो प्रतियोगिता में भाग लिया। कम समय की तैयारी के बावजूद विद्यार्थियों ने अपनी मेहनत, अनुशासन और खेल भावना का शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रतियोगिता में दूसरा स्थान प्राप्त किया।
इस उपलब्धि का श्रेय विद्यार्थियों की मेहनत के साथ-साथ विद्यालय के शारीरिक शिक्षा अध्यापक राकेश कुमार के मार्गदर्शन और प्रेरणा को भी जाता है। उन्होंने बच्चों को खेलों के प्रति प्रोत्साहित किया और कम समय में बेहतर तैयारी करवाकर उन्हें प्रतियोगिता के लिए तैयार किया।
विद्यालय की इस उपलब्धि पर सभी 11 खिलाड़ी विद्यार्थियों एवं शारीरिक शिक्षा अध्यापक राकेश कुमार को रा व मा पाठशाला जंगल बैरी के प्रधानाचार्य संजीव ठाकुर और समस्त स्टाफ की और से हार्दिक बधाई एवं भविष्य के लिए शुभकामनाएं। 🏆👏
खेलो, आगे बढ़ो और विद्यालय का नाम रोशन करो! 🏆

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!