पालमपुर डिपो की HRTC बस में लगी भीषण आग, चालक-परिचालक की सूझबूझ से 25 यात्रियों की बची जान

पालमपुर डिपो की HRTC बस में लगी भीषण आग, चालक-परिचालक की सूझबूझ से 25 यात्रियों की बची जान
पालमपुर, हिमाचल प्रदेश: पालमपुर डिपो की हिमाचल पथ परिवहन निगम (HRTC) की एक बस में गुरुवार को कलूना गांव के समीप अचानक भीषण आग लग गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार बस में करीब 25 यात्री सवार थे।
बताया जा रहा है कि बस सरुट से पालमपुर (वाया धीरा) जा रही थी। जैसे ही बस कलूना गांव के पास पहुंची, अचानक शॉर्ट सर्किट के कारण उसमें आग लग गई। आग लगते ही चालक और परिचालक ने तत्काल सूझबूझ दिखाते हुए सभी यात्रियों को सुरक्षित बस से बाहर निकाल लिया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।
देखते ही देखते आग ने पूरी बस को अपनी चपेट में ले लिया। हालांकि, राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी भी यात्री के घायल होने की सूचना नहीं है। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग और संबंधित विभाग मौके पर पहुंचे। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।
चालक और परिचालक की तत्परता के चलते सभी यात्रियों की जान सुरक्षित बच गई, जिसकी स्थानीय लोगों ने भी सराहना की।
