चुराह के नकरोड़-चांजू सड़क मार्ग कठवाड़ घारे में भूस्खलन, यातायात पूरी तरह बंद

चुराह के नकरोड़-चांजू सड़क मार्ग कठवाड़ घारे में भूस्खलन, यातायात पूरी तरह बंद
चुराह उपमंडल में लगातार हो रही बारिश के बीच नकरोड़-चांजू सड़क मार्ग पर कठवाड़ घारे के पास भारी भूस्खलन होने से सड़क पूरी तरह बंद हो गई है। पहाड़ी से भारी मात्रा में मलबा और पत्थर सड़क पर आने के कारण सभी प्रकार के वाहनों की आवाजाही ठप हो गई है। सड़क बंद होने से बघेईगढ़, चांजू, चरड़ा और देहरा क्षेत्र का संपर्क प्रभावित हुआ है तथा लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने लोक निर्माण विभाग से मार्ग को प्राथमिकता के आधार पर जल्द बहाल करने की मांग की है।
