हिमाचल शिमला, घटोला के समीप पहुंचते ही अचानक बस सड़क से 100 फीट नीचे गिरी एचआरटीसी बस; एक यात्री की माैत, 15 घायल

0

हिमाचल में सड़क से 100 फीट नीचे गिरी एचआरटीसी बस; एक यात्री की माैत, 15 घायल

हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की एक बस अनियंत्रित होकर सड़क से करीब 100 फीट नीचे गिर गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार हादसे में एक यात्री की माैत हो गई है जबकि करीब 15 घायल हैं।

हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के ननखड़ी पुलिस थाना क्षेत्र में बुधवार देर शाम हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की एक बस अनियंत्रित होकर सड़क से करीब 100 फीट नीचे गिर गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार हादसे में एक यात्री की माैके पर ही माैत हो गई है जबकि करीब 15 घायल हैं। सभी घायलों को उपचार के लिए महात्मा गांधी सेवा चिकित्सा परिसर (खनेरी) रामपुर ले जाया गया है। मृतक की पहचान ढाकू राम(70) पुत्र स्वर्गीय कालू राम गांव शालू ननखड़ी के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार, हिमाचल पथ परिवहन निगम की बस नंबर एचपी 06ए-6454 रामपुर से खोलीघाट के लिए निकली थी। बस में लगभग 20 से 25 यात्री सवार थे। घटोला के समीप पहुंचते ही अचानक बस चालक ने नियंत्रण खो दिया। इससे बस अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतर गई। हादसे से यात्रियों में दहशत मच गई। स्थानीय लोग तुरंत मदद के लिए आगे आए और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीमें भी घटनास्थल के लिए रवाना हुईं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!