हमीरपुर में दर्दनाक हादसा, घास काटने गई महिला की ढांक से गिरकर मौत…परिवार में मचा कोहराम।

0

हमीरपुर में दर्दनाक हादसा, घास काटने गई महिला की ढांक से गिरकर मौत…परिवार में मचा कोहराम।

हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले से एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां पर ढांक से गिरकर 65 वर्षीय महिला की मौत हो गई। वहीं, इस हादसे के बाद पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है।
चारा लेने गई थीं महिला
जानकारी के मुताबिक, हादसा जिले के थाना क्षेत्र सुजानपुर के तहत खैरड़ू में हुआ। मृतका की पहचान बिमला देवी, निवासी खैरड़ू के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि बिमला देवी शुक्रवार देर शाम को घर से कुछ ही दूरी पर स्थित अपनी घासनी में चारा लेने गई थीं। जब काफी रात बीत जाने के बाद भी बिमला देवी घर वापस नहीं लौटीं, तो चिंतित परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। घासनी के पास जाकर जब देखा गया, तो वे ढांक के नीचे बेहोशी की हालत में पड़ी हुई थीं। इसके बाद परिजन उन्हें तुरंत स्थानीय अस्पताल ले गए। प्राथमिक उपचार के बाद महिला की नाजुक स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर और आगामी इलाज के लिए तत्काल एम्स  बिलासपुर रेफर कर दिया, लेकिन यहां शनिवार को महिला की मौत हो गई।
क्षेत्र में शोक का माहौल
इधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है और आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले की पुष्टि एसपी बलबीर सिंह ने की है। वहीं, इस हादसे के बाद पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है। मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!