कुल्लू जिले में प्रसव के दौरान हुई रजनी शर्मा की मौ:त

हिमाचल में नर्स बोली महिला ड्रामा कर रही है 😳 कुछ देर बाद दर्द से तड़पती महिला की गई जान…सरकार ने दिए जांच के आदेश 😢
कुल्लू जिले में प्रसव के दौरान हुई रजनी शर्मा की मौत का मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। जनाक्रोश और परिजनों द्वारा चिकित्सकीय लापरवाही के लगाए गए आरोपों के बाद स्वास्थ्य विभाग ने मामले की जांच बैठा दी है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने कार्यकारी चिकित्सा अधीक्षक की अगुवाई में जांच टीम गठित कर पूरे मामले की निष्पक्ष जांच के निर्देश दिए हैं।
मृतका के परिजनों का आरोप है कि अस्पताल में समय पर उचित इलाज नहीं मिलने और लापरवाही के कारण रजनी शर्मा की जान गई। वहीं सामाजिक कार्यकर्ता बंटी सराजी ने भी मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग उठाई है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि तय समय में उचित कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन किया जाएगा।
#himachalpradesh #kullu #manali #HimachalNews #himachalupdate #hpnews
