PM श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सुजानपुर को मिली नई प्रधानाचार्य

PM श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सुजानपुर को मिली नई प्रधानाचार्य
हमीरपुर जिले के प्रतिष्ठित PM श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला, सुजानपुर को नई प्रधानाचार्य मिल गई हैं। श्रीमती मंजरी वी. महाजन ने बुधवार को विद्यालय पहुंचकर विधिवत प्रधानाचार्य का कार्यभार ग्रहण किया। उनके पदभार संभालने पर विद्यालय परिवार, शिक्षकों, कर्मचारियों तथा विद्यार्थियों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया और नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।
श्रीमती मंजरी वी. महाजन इससे पहले राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भलेठ में अपनी सेवाएं दे चुकी हैं। शिक्षा के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए उन्हें राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर कई पुरस्कार और सम्मान प्राप्त हो चुके हैं। वे अनुशासन, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए जानी जाती हैं।
कार्यभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य विद्यालय को शिक्षा, खेल, सांस्कृतिक एवं अन्य सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों तक पहुंचाना है। उन्होंने विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराने के साथ-साथ उनके व्यक्तित्व विकास पर भी विशेष ध्यान देने की बात कही।
विद्यालय परिवार और स्थानीय लोगों ने उम्मीद जताई कि श्रीमती मंजरी वी. महाजन के अनुभव, नेतृत्व और कार्यशैली से विद्यालय नई उपलब्धियां हासिल करेगा तथा क्षेत्र में शिक्षा के स्तर को और अधिक मजबूती मिलेगी।
