Dharol village gifted with road connectivity

0

धरोल गांव को सड़क सुविधा की सौगात, विधायक कैप्टन रणजीत सिंह ने किया कार्य का शुभारंभ

सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक कैप्टन रणजीत सिंह आज विकास खंड सुजानपुर की ग्राम पंचायत पनोह के गांव धरोल पहुंचे, जहां उन्होंने क्षेत्रवासियों को सड़क सुविधा की महत्वपूर्ण सौगात प्रदान करते हुए विकास कार्य का विधिवत शुभारंभ किया।

गाँव में पहुंचने पर स्थानीय ग्रामीणों एवं पंचायत प्रतिनिधियों ने विधायक कैप्टन रंजीत सिंह का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। इस अवसर पर विधायक ने पूजा-अर्चना कर विकास कार्य का शुभारंभ किया तथा क्षेत्र के लोगों को बधाई दी।

कैप्टन रणजीत सिंह ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क सुविधा का विस्तार उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है। बेहतर सड़क संपर्क से लोगों की आवाजाही सुगम होगी तथा क्षेत्र के सामाजिक और आर्थिक विकास को नई गति मिलेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है और जनहित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जा रहा है।

उन्होंने क्षेत्रवासियों को आश्वस्त किया कि सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक गांव तक विकास की किरण पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयास जारी रहेंगे। इस अवसर पर पंचायत प्रतिनिधि, कांग्रेस कार्यकर्ता तथा बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!